उमर अकमल पर बैन के बाद अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी पर भी लगा 6 साल का बैन, सबसे तेज दोहरा शतक ठोंकने का है रिकॉर्ड

पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज उमर अकमल के बाद अब अफगानिस्तान ने भी अपने विकेट कीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह पर 6 साल का बैन लगा दिया है.

पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज उमर अकमल के बाद अब अफगानिस्तान ने भी अपने विकेट कीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह पर 6 साल का बैन लगा दिया है. ये कर्रवाई भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के तहत की गयी है शफीकुल्लाह शफीक ने स्वीकार किया है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप सही है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के चलते उन पर ये कर्रवाई की गयी है. आपको बता दें कि उन पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने साल 2018 के अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 के पहले संस्करण में और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नियमों का पालन नहीं किया है.

अफगानिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शफीकुल्लाह शफीक को आर्टिकल 2.1.1 को तोड़ने का दोषी पाया गया है. यह आर्टिकल फिक्सिंग और इसका प्रयास करने के उपाय करना या फिर किसी और तरीके से लोगों को इसके लिए प्रभावित करना या फिर ऐसा पक्ष बनना जो किसी तरह का करार या फिक्स करने की कोशिश करें या उसको लेकर कोई उपाय निकाले या फिर जानबूझ कर खराब खेलने के लिए के लिए लगाया जाता है.

एसीबी के सीनियर भ्रष्टाचार रोधी मैनेजर सैयद अनवर साह कुरैशी ने इस बारे में बात करते हुए कहा ‘यह काफी गंभीर आरोप हैं, जहां एक राष्ट्रीय खिलाड़ी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी-20 लीग 2018 के मैच में भ्रष्टाचार में दोषी हैं खिलाड़ी ने एक और लीग बीपीएल 2019 में अपनी टीम के एक और साथी को इसमें शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे. ‘

कुरैशी ने कहा कि, ‘यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो क्रिकेट को लेकर उनकी गैरकानूनी गतिविधियां करते हैं. बता दें कि इस विकेट कीपर बल्लेबाज पर अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.3, 2.1.4, 2.4.4 के उल्लंघन के आरोप हैं

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने अपने एकदिवसीय करियर में 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 430 रन बनाए हैं. जबकि 456 टी-20 मुकाबलों में 494 रन बनाए हैं. इस बल्लेबाज के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 89 गेंदों पर सबसे तेज दोहरा शतक ठोंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने यह कारनामा 2018 में किया था. गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व पसीबी ने भी अपने क्रिकेटर उमर अकमल पर मैच फिक्सिंग के आरोप में उन्हें तीन साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >