मौजूदा समय में सूर्यकुमार नहीं बल्कि ये है दुनिया का बेस्ट फिनिशर, आकाश चोपड़ा ने बताया

Aakash Chopra reveals Best Finisher in T20I: टी20 क्रिकेट में फिनिशर अहम भूमिका निभाते हैं. आकाश चोपड़ा के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 83 रनों जैसी पारियों से उन्होंने शानदार फॉर्म और विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.

Aakash Chopra reveals Best Finisher in T20I : टी20 क्रिकेट में फिनिशर अलग ही तड़का लगाता है. 50 रन या 70 रन पर ढेर हुई टीम को अचानक से 150 के पार पहुंचाने वाले फिनिशर ही होते हैं. कभी एमएस धोनी को इसका सरताज माना जाता था. फिलहाल सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह जैसे धुआंधार बल्लेबाज इस लिस्ट में आते हैं, लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि टिम डेविड इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक हो या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 गेंदों में 83 रन ठोकना हो. टिम डेविड की आतिशी बल्लेबाजी ने उन्हें पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा से बड़ी तारीफ दिलाई.

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि डेविड इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं. उन्होंने कहा, “वो लगातार बड़ा हो रहे हैं और कैसे. पिछले पांच मैचों के आंकड़े देखिए . वो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं. जिस तरह से वो बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, कोई उन्हें पकड़ नहीं पा रहा. आरसीबी के लिए वो एक सस्ते सौदे में आए. उन्होंने आईपीएल 2025 में भी रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. शायद वो इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं. जिस तरह से वो बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और जिस निरंतरता से रन बना रहे हैं, सब कुछ उनके पक्ष में जा रहा है. टिम डेविड बिल्कुल शानदार रहे हैं.”

टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव. तस्वीर-एक्स.

सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया के 29 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदे गए. उन्हें इस लीग में धमाकेदार प्रदर्शन (12 मैचों में 187 रन) के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली और उन्हें इसे सिद्ध भी करके दिखाया. अब तक खेले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ही उन्होंने कुल 265 रन जड़ दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक, 2 अर्धशतक, जिसमें 15 चौके, 27 छक्के जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 212 का और औसत 88.33 का है. 

अपनी पिछली चार टी20 पारियों में डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में नाबाद 102 और 12 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 गेंदों में 83 और 24 गेंदों में 50 रन बनाए. इस साल के टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका स्ट्राइक रेट 212.00 रहा है. 25 जुलाई को बेस्सेटेरे में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20I में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने केवल 17 गेंद पर ही चौको छक्कों से 90 रन कूटे थे.

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का इस दिन होगा ऐलान, कप्तान पर भी मुहर लगी!

वेस्टइंडीज से सीरीज हार पर बौखलाए शोएब अख्तर, पाकिस्तानी कोच को लेकर बोले- उसकी काबिलियत क्या है?

क्रिकेट जगत से आई बुरी खबर, 138 विकेट और 2000+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का हुआ निधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >