बेंगलुरु में जीत से भारत की नंबर एक रैंकिंग पक्की

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 75 रन की सीरीज बराबर करने वाली जीत की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान कायम रखेगी. एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक नंबर एक स्थान बरकरार रखने से विराट कोहली की टीम 10 लाख डालर […]

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 75 रन की सीरीज बराबर करने वाली जीत की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान कायम रखेगी. एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक नंबर एक स्थान बरकरार रखने से विराट कोहली की टीम 10 लाख डालर की ईनामी राशि प्राप्त करेगी.

आईसीसी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट कर पुष्टि की, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत से भारत का एक अप्रैल की कट आफ तारीख तक नंबर एक स्थान और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सुनिश्चित है. ” पुणे में सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >