बोले क्रिकेटर ईशांक जग्गी- आईसीसी विश्वकप 2019 में भारत जीत के साथ करेगा आगाज

रांची : आईसीसी विश्वकप 2019 में कल भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है. इस मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस काफी बेसब्र हैं और अपनी-अपनी टीम के लिए चियर कर रहे हैं. झारखंड के आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर ईशांक जग्गी ने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ बात करते हुए कहा […]

रांची : आईसीसी विश्वकप 2019 में कल भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है. इस मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस काफी बेसब्र हैं और अपनी-अपनी टीम के लिए चियर कर रहे हैं. झारखंड के आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर ईशांक जग्गी ने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ बात करते हुए कहा कि कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत विश्वकप में जीत के साथ शुरुआत करेगा.

ईशांक जग्गी ने कहा कि विश्वकप में यह भारत का पहला मैच है और टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल में काफी अच्छा रहा है. पिछले कुछ समय से लगभग सारे खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं, यह भारत की स्थिति को मजबूत बनाता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका एक बहुत अच्छी टीम होने के बावजूद इस विश्वकप में दो मैच लगातार हार चुकी है, जिससे उसका मोराल गिरा हुआ है. हालांकि कल के मैच में वह भी वापसी की कोशिश करेगी, जिसके कारण यह मैच बहुत टफ होगा और रोचक भी.

जहां तक बात भारतीय क्रिकेट टीम की है, तो अभी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फील्ड में हमारी पकड़ है और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में उम्मीद तो यही की जानी चाहिए कि हमारी टीम जीतेगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की रणनीति पर बोलते हुए ईशांक जग्गीने कहा कि पूरी टीम को सेंटर में रखकर ही रणनीति बनेगी, किसी एक खिलाड़ी को टारगेट नहीं किया जायेगा. इस विश्वकप में जो भी टीम टॉस जीत रही है वह पहले बॉलिंग कर रही है, तो संभवत: जो टीम जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करेगी ऐसी उम्मीद है. कल का मैच बहुत ही रोचक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >