भारत की पुरुष क्रिकेट टीम सीधे खेलेगी नॉकआउट मैच, महिला टीम जापान से करेगी अभियान की शुरुआत

एशियाई खेल 2026 के लिए क्रिकेट मुकाबलों के ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा हो गई है. भारतीय पुरुष टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे नॉकआउट में पहुंची है, वहीं महिला टीम 17 सितंबर से क्वार्टर फाइनल में अपना अभियान शुरू करेगी.

Asian Games 2026: 2026 एशियाई खेलों के क्रिकेट मुकाबलों के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा कर दी गई है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को उसकी रैंकिंग के आधार पर सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश मिला है. भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका भी बिना शुरुआती दौर खेले सीधे नॉकआउट में पहुंचे हैं. वहीं, अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान शुरुआती ग्रुप चरण में खेलेंगे. इन टीमों में से 4 टीमें नॉकआउट में जगह बनाएंगी और भारत समेत पहले से क्वालिफाई कर चुकी चार टीमों से भिड़ेंगी.

24 सितंबर से शुरू होगा पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट

पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जापान के नागोया में खेली जाएगी. सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में होंगे.शुरुआती चरण के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से होगा.

ग्रुप Aग्रुप B
अफगानिस्तानहांगकांग
जापानमलेशिया
नेपालओमान

महिला टीम 17 सितंबर से करेगी अभियान की शुरुआत

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होगी. टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी. महिला प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मैच नागोया में टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे.

मुकाबलाटीम 1टीम 2
1भारतजापान
2बांग्लादेशचीन
3श्रीलंकामलेशिया
4पाकिस्तानथाईलैंड

गोल्ड मेडल बचाने उतरेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम 2023 एशियाई खेलों में मिली अपनी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पिछले एशियाई खेलों में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे. पुरुष वर्ग के फाइनल में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था. अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर ही खेले थे, जिसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया. बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर स्वर्ण पदक दिया गया. वहीं, महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: सितंबर में दिल्ली में होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज, पहली बार भारत में ही मेजबानी करेगा अफगानिस्तान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >