अभिषेक शर्मा 7वीं बार बने प्लेयर ऑफ द मैच, भुवनेश्वर कुमार का रिकाॅर्ड तोड़ा

Abhishek Sharma : जब भी मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, तो मेरे पापा हमेशा मुझे बताते हैं कि कैसे खेलना है. तो यह अभी भी चल रहा है. अगली बार, मैं चाहता हूं कि एक कैमरा बस उनके पास जाए और उनके रिएक्शन देखूं. यह सच में कमाल की बात है कि मैं हमेशा उन्हें देखता हूं और वह हमेशा मुझे देखते हैं. सनराइजर्स के स्टार बैट्‌समैन ने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें 7वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

Abhishek Sharma : सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में एक नया रिकाॅर्ड बनाया है. उन्होंने भुवेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकाॅर्ड बनाया है.

अभिषेक शर्मा 7वीं बार बने प्लेयर ऑफ द मैच

अभिषेक शर्मा ने 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए.अभिषेक शर्मा ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया था. उन्होंने मैच में पूरे 20 ओवर बैटिंग की. अभिषेक का यह 81 मैचों में सातवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है. इससे पहले हैदराबाद के लिए 145 मैचों में भुवनेश्वर बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था.

अभी अभिषेक के पास है ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 में अभी तक अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सात पारियों में 53.83 के औसत से 323 रन बनाए हैं, जिसमें 215.33 का स्ट्राइक रेट है, जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है. सनराइजर्स के 2000 रन बनाने वाले वे चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे पहले डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केन विलियमसन के नाम 2,000 रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज था. अभिषेक ने 81 मैचों और 78 पारियों में 28.83 के औसत और 168.64 के स्ट्राइक रेट से 2,076 रन बनाया है. जिसमें दो सेंचुरी और 11 फिफ्टी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले ईशान किशन, मैच जीतने के लिए पाॅजिटिव माइंडसेट तुरुप का इक्का

मुंबई इंडियंस के लकी चार्म बने तिलक वर्मा, हार्दिक ने कहा-टीम को इसकी सख्त जरूरत थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >