कब है वैशाख अमावस्या 2025, जानिए महत्त्व और पूजा का सही तरीका

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख मास की अमावस्या का अत्यधिक महत्व है. इसे वैशाख अमावस्या और दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस तिथि पर पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण का आयोजन किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस क्रिया से पूर्वज संतुष्ट होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस दिन स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है.

Vaishakh Amavasya 2025 : हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का अत्यधिक महत्व है. सनातन धर्म के अनुसार, हर महीने अमावस्या आती है, लेकिन वैशाख माह की अमावस्या को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण जैसे कार्य किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन इन कार्यों को करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि के साथ वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. वैशाख अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है. आइए, वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में जानें.

Vaishakh Amavasya 2025की तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2025 में वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, यह तिथि 27 अप्रैल को सुबह 4:49 बजे से प्रारंभ होगी और 28 अप्रैल को सुबह 1 बजे तक जारी रहेगी. चूंकि उदया तिथि 27 अप्रैल को है, इसलिए अमावस्या उसी दिन मनाई जाएगी. रविवार को अमावस्या का होना शास्त्रों में शुभ माना जाता है.

क्या फिर आएगा वायरस? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता

Vaishakh Amavasya 2025 पूजा की प्रक्रिया

सुबह जल्दी उठकर स्नान करना आवश्यक है. इस दिन पवित्र नदी या तालाब में स्नान करने का विशेष महत्व है. यदि संभव न हो, तो आप घर में स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं. स्नान के बाद, घर के मंदिर में दीप जलाएं. इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. यदि आप उपवास करने में सक्षम हैं, तो इस दिन उपवास भी रखें. इस पवित्र अवसर पर भगवान का ध्यान अधिक से अधिक करें.

Vaishakh Amavasya 2025 का महत्व

वैशाख अमावस्या के दिन स्नान और दान के साथ-साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. यह मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से व्यक्ति को पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अतिरिक्त, अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र और भोजन का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, साथ ही धन और धान्य की भी प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >