राम नवमी 2026 कब है? जानें पूजा की तिथि, विधि और मंत्र

Ram Navami 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. साल 2026 में यह तिथि 26 और 27 मार्च, दोनों दिन पड़ रही है. जिस कारण लोगों में भ्रम है कि राम नवमी कब मनाई जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी 2026 की सही तिथि.

Ram Navami 2026: राम नवमी भारत में मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है. यह भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का पावन दिन है. यह अधर्म पर धर्म की विजय और मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को याद करने का अवसर है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रीराम की भक्ति करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

राम नवमी 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है.

  • नवमी तिथि का आरंभ: 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से
  • नवमी तिथि का समापन: 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक

उदयातिथि के अनुसार, राम नवमी का पावन पर्व 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा.

पूजा विधि

  • पूजा वाले दिन सबसे पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर हाथ में जल लेकर भगवान राम के व्रत या पूजा का संकल्प लें.
  • पूजा घर में भगवान राम की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. यदि प्रतिमा है, तो उसे गंगाजल या पंचामृत से स्नान कराएं.
  • भगवान को पीले फूल, चंदन, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद तुलसी दल के साथ केसरिया भात, खीर या फल का भोग लगाएं.
  • इस दिन रामायण की चौपाइयां, रामरक्षास्तोत्र या ‘सुंदरकांड’ का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. अंत में आरती कर पूजा पूर्ण करें.

भगवान राम के मंत्र

  • रामाय नमः.
  • ह्रीं राम ह्रीं राम.
  • श्रीरामचन्द्राय नमः.
  • श्रीराम, जयराम, जय-जय राम.
  • श्रीं राम श्रीं राम.
  • ॐ राम ॐ राम ॐ राम.
  • श्रीराम शरणं मम.
  • फट् राम फट्.
  • ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >