Shri Ram Ji Ki Aarti: “राम” नाम जपने से मिटते हैं सभी कष्ट, श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय…

Shri Ram Ji Ki Aarti on Ramnavami 2025: रामनवमी का त्योहार इस साल 6 अप्रैल 2025 यानी आने वाले रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान राम की आरती का विशेष महत्व है. यहां जानें कि श्री रामजी की आरती कैसे की जाती है.

Shri Ram Ji Ki Aarti on Ramnavami 2025: रामनवमी का त्योहार नजदीक है. इस साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को पड़ने वाली रामनवमी 6 अप्रैल 2025 यानी रविवार को पूरे देश में मनाया जाएगा.

ये है मान्यता

माना जाता है कि श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी के दिन हुआ था. इसलिए हिंदू धर्म के लोग बड़े ही उत्साह के साथ राम नवमी मनाते हैं. आज ही के दिन भगवान श्रीराम की विधि विधान पूजा की जाती है. राम नवमी के दिन कई जगहों पर श्रीराम जी की प्रतिमा को झूला भी झुलाया जाता है. पूजा-अर्चना करने के बाद घरों में हवन किया जाता है. इस दिन नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाता है. राम नवमी की पूजा के दौरान भगवान श्रीराम की आरती की जाती है.

श्री राम जी की आरती (Ram Ji Ki Aarti)

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

श्री राम के मंत्र (Shree Ram Mantra)

आज के दिन श्री राम के इन मंत्रो का जाप करना चाहिए, इन मंत्रों के जाप करने से सफलता मिलती है.

ॐ राम ॐ राम ॐ राम ।

ह्रीं राम ह्रीं राम ।

श्रीं राम श्रीं राम ।

रामाय नमः ।

रां रामाय नमः

लोगों के जीवन में सौभाग्य और सुख की प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिये

श्री राम जय राम जय जय राम ।

श्री रामचन्द्राय नमः ।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >