Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी के व्रत को रखने से मिलेगा दोहरा लाभ, जानें कैसे

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है. यह व्रत संतान सुख, पारिवारिक खुशहाली और मोक्ष की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी माना जाता है.

Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में त्योहारों और व्रतों का विशेष महत्व माना गया है. इन्हीं व्रतों में एकादशी व्रत का स्थान अत्यंत पवित्र और फलदायी बताया गया है. एकादशी का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है. शास्त्रों के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. इस व्रत को संतान प्राप्ति और संतान से जुड़े कष्टों के निवारण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो दंपति संतान सुख की कामना रखते हैं, उनके लिए पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत अत्यंत लाभकारी होता है. यह व्रत न केवल संतान प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है.

पौष पुत्रदा एकादशी तिथि और व्रत नियम

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 31 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. इस तिथि के आधार पर गृहस्थ भक्त 30 दिसंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले श्रद्धालु 31 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करेंगे.

पौष पुत्रदा एकादशी पूजा के शुभ मुहूर्त

  • पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा के लिए शुभ समय का विशेष महत्व है.
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:24 से 06:19 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 से 12:44 बजे तक
  • इन मुहूर्तों में पूजा करने से व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

कैसे करें पौष पुत्रदा एकादशी की पूजा

इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ शालिग्राम की पूजा का विशेष विधान बताया गया है. शालिग्राम को भगवान विष्णु का साक्षात स्वरूप माना जाता है. पूजा के दौरान शालिग्राम को सुगंधित द्रव्य अर्पित करें, कमल के फूल और तुलसी दल से श्रृंगार करें. चंदन का लेप लगाकर धूप, अगरबत्ती और घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और श्रीहरि विष्णु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या मासिक धर्म के दौरान महिलाएं रख सकती हैं एकादशी का व्रत? जानिए नियम

मोक्ष और संतान सुख का दोहरा लाभ

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के दो प्रमुख लाभ बताए गए हैं. पहला, यह व्रत संतान सुख प्रदान करता है और परिवार में खुशियां लाता है. दूसरा, यह व्यक्ति को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, जिससे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस प्रकार यह व्रत वर्तमान जीवन को सुखमय और भविष्य को मंगलमय बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >