कब से शुरू हो रहा है माघ का महीना, जानें इस माह क्या करें और क्या नहीं

Magh Month 2025: माघ माह को सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस विशेष महीने में स्नान, दान, व्रत और तप का आयोजन किया जाता है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, माघ माह में विधिपूर्वक श्रीहरि, मां लक्ष्मी और मां तुलसी की पूजा करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है. इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है.

Magh Month 2025: सनातन धर्म में हर महीने का विशेष महत्व होता है, लेकिन माघ माह को विशेष रूप से पवित्र और भाग्यवर्धक माना जाता है. इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व है और यह पूजा जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए की जाती है.माघ माह में किए गए पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यों से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.आइए जानते हैं कि माघ माह कब से शुरू होगा और इस दौरान कौन सी विशेष बातें ध्यान में रखें.

माघ माह 2025: कब शुरू होगा और कब तक रहेगा?

पंचांग के अनुसार, माघ माह हर साल मकर संक्रांति के दिन से शुरू होता है. इस साल माघ माह 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन से शुरू होगा और 12 फरवरी 2025 तक रहेगा.

भारत में अलग अलग रूप में मनाई जाती है मकर संक्रांति, यहां जानें

माघ माह में क्या करें

  • दैनिक पूजा: माघ माह में प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ करनी चाहिए
  • दान और पुण्य कार्य: माघ माह में दान का विशेष महत्व है
  • इस दौरान विशेष रूप से तिल, वस्त्र और भोजन का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है.
  • भगवद गीता का पाठ: पूजा के दौरान भगवद गीता का पाठ करें, इससे मन को शांति मिलती है और पुण्य भी प्राप्त होता है.
  • पवित्र नदियों में स्नान: माघ माह में विशेष दिनों पर पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्य देने वाला माना जाता है. यह पापों का नाश करता है.
  • तुलसी की पूजा: माघ माह में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है.रोजाना तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना शुभ होता है.

माघ माह में क्या न करें

  • तामसी आहार का सेवन: माघ माह में तामसी आहार, मांसाहार, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए.
  • अपशब्दों का प्रयोग: इस माह में गुस्से में या अपशब्दों का उपयोग न करें. सद्भावना से बातें करें और किसी से विवाद न करें.
  • बड़ों, महिलाओं और बच्चों का अपमान: कभी भी बड़ों, महिलाओं और बच्चों का अपमान न करें, इससे आत्मिक हानि हो सकती है
  • गंदगी रखना: माघ माह में घर और मंदिर की सफाई का ध्यान रखें. गंदगी और अपवित्रता से पुण्य की प्राप्ति में रुकावट आती है.
  • परिवार में विवाद: इस माह में परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद और तनाव से बचें. घर में सुख-शांति बनाए रखना आवश्यक है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >