Weekly Horoscope 17- 23 August 2025: लक्ष्मी नारायण योग से किसको मिलेगा धनलाभ, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 17- 23 August 2025: 17 से 23 अगस्त 2025 का सप्ताह कई राशि जातकों के लिए सौभाग्य और नई संभावनाएं लेकर आएगा. इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से रुके कार्य पूरे होंगे, करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल.

Weekly Horoscope 17- 23 August 2025: अगस्त का तीसरा सप्ताह कई राशि जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस दौरान कई ग्रह-नक्षत्र महत्वपूर्ण परिवर्तन करेंगे. दैत्यों के गुरु शुक्र इस सप्ताह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही बुध विराजमान हैं. बुध और शुक्र की यह युति लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेगी. साथ ही सप्ताह की शुरुआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ उनका संयोग बनेगा. मंगल कन्या राशि में रहकर मीन राशि में स्थित वक्री शनि के साथ समसप्तक योग और कुंभ राशि में विराजित राहु के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं.

 यह सप्ताह कई राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, करियर में नए अवसर मिलेंगे और नई नौकरी के संकेत भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का 17 से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल…

मेष – इस सप्ताह आपकी विद्या, बुद्धि और रचनात्मकता निखरेगी. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, हालांकि संचित धन का कुछ हिस्सा खर्च भी हो सकता है.

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वाले ऑफिस की राजनीति से दूर रहें, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृष – पढ़ाई, करियर और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपके प्रयासों की सराहना होगी. पारिवारिक रिश्तों में मेल-जोल बढ़ेगा. लाभदायक यात्रा के योग बन रहे हैं.

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों की बॉस के साथ गलतफहमी की संभावना है, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन – स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. भूमि या भवन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं.

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों का प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क – कारोबार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, मगर खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों का बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

सिंह – आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा.

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या – परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है.

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालो के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला – जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन मिलेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा. यात्राएं शुभ और लाभकारी साबित होंगी, साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे.

Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह तुला राशि वाले व्यवसायियों को मुनाफा होगा, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर आपके सामने आ सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. पुराने विवाद सुलझेंगे. निवेश के लिए समय सही है, बस जल्दबाजी से बचें.

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों की पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

धनु – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों को विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर – नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी.

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों को वेतनवृद्धि का लाभ हो सकता है, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ – मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा. विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. पढ़ाई और करियर में तरक्की होगी. नए लोगों से जुड़ाव लाभकारी रहेगा.

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के विचारों में मतभेद संभव हैं, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मीन – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मनचाही उपलब्धियां हासिल होंगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में संतोष और खुशी का अनुभव होगा.

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >