Aaj Ka Mithun Rashifal 01 March 2026: मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और भाग्य स्थान में मौजूद बुध आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएंगे. अटके हुए सरकारी काम आज पूरे होने की प्रबल संभावना है.
करियर-बिजनेस: आज साझेदारी वाले कामों में थोड़ा सचेत रहें, किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है. व्यापार में साहसपूर्वक लिए गए निर्णय आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिलाएंगे.
लव लाइफ: प्रेम जीवन मे आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी साहसिक यात्रा या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. रिश्तों में एक नई ताजगी और ऊर्जा का संचार होगा जो आपके आपसी विश्वास को और मजबूत करेगा. जीवनसाथी के साथ संवाद करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. गर्दन और कंधों में हल्का खिंचाव हो सकता है, इसलिए भारी वजन उठाने से बचें और सही पोस्चर का ध्यान रखें. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा.
सावधानी: भाइयों के साथ बातचीत करते समय मर्यादा का उल्लंघन न करें.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें. भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
