आज का लव राशिफल: इन राशि वालें पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल, जानें किसका रिश्तों में आएगी करवाहट?

Aaj Ka Love Rashifal 01 March 2026: आज किन राशियों का पार्टनर के साथ गहरा होगा भावनात्मक जुड़ाव? किसका पार्टनर के साथ रिश्तों में आएगी करवाहट? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों का लव लाइफ कैसी रहेगी.

Aaj Ka Love Rashifal 01 March 2026: आज 01 मार्च 2026 है. फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बना है. आज कुम्भ राशि में शुक्र, मंगल और राहु की युति ‘ज्वाला योग’ जैसा प्रभाव पैदा कर रही है, जो प्रेम में जुनून भी देगी और भ्रम भी. वहीं चंद्रमा का कर्क राशि में होना भावनाओं का ज्वार लाएगा. आइए जानते हैं, आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपके लाभ भाव में मंगल और शुक्र की उपस्थिति रोमांस को चरम पर ले जाएगी. पार्टनर के बीच आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन राहु की मौजूदगी के कारण किसी तीसरे व्यक्ति पर शक करना आपके रिश्ते में आग लगा सकता है. वैवाहिक जीवन में सुख-सुविधाओं पर चर्चा होगी और शाम रोमांटिक बीतेगी.

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि दशम भाव का शुक्र और मंगल आपको कार्यक्षेत्र में व्यस्त रखेगा, जिससे पार्टनर उपेक्षित महसूस करेगा. पुरुष पार्टनर के समय न दे पाने के कारण दोनों परनेर मे तीखी अनबन हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर की जिद आपके धैर्य की परीक्षा लेगी, शांत रहना ही बचाव है.

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि मिथुन राशि में बैठे गुरु की दृष्टि आपके प्रेम भाव पर है. आज कोई पुराना प्रेमी वापस लौट सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा. वैवाहिक जीवन में तालमेल शानदार रहेगा, हालांकि पार्टनर की कड़वी बातों से कभी-कभी माहौल थोड़ा भारी हो सकता है.

कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि में चंद्रमा है और अष्टम भाव का राहु-मंगल आपके भीतर बेवजह का डर पैदा करेगा. पार्टनर के बीच ‘ब्रेकअप’ जैसी स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से कलह होने की आशंका है.

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. सप्तम भाव में शुक्र-मंगल की युति जीवनसाथी के साथ गजब का तालमेल दिखाएगी. पार्टनर के लिए आज का दिन एकांत में समय बिताने का है, रोमांटिक पल यादों में दर्ज होंगे. हालांकि, वैवाहिक जीवन में केतु के प्रभाव से बीच-बीच में अचानक उदासी और अलगाव का भाव भी आ सकता है.

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि छठे भाव में बैठे राहु और मंगल प्रेम संबंधों में ‘अफेयर’ के राज खोल सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच धोखे या झूठ की वजह से बड़ा विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटे-छोटे मतभेद बढ़कर झगड़े का रूप ले सकते हैं, सचेत रहें.

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि पंचम भाव में शुक्र और राहु की युति ‘लव एट फर्स्ट साइट’ वाली स्थिति पैदा करेगी. पार्टनर के बीच प्यार की नई शुरुआत होगी और आप डेट पर जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के सहयोग से किसी पुरानी समस्या का अंत होगा, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा लेकिन चतुर्थ भाव का मंगल मानसिक अशांति दे सकता है. प्रेमी-प्रेमिका आज अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने का विचार करेंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस तो रहेगा, लेकिन घर की छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ नोंक-झोंक भी चलती रहेगी.

धनु राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि तृतीय भाव में राहु और मंगल आपके साहस को ‘दुस्साहस’ में बदल सकते हैं. पार्टनर के बीच गलतफहमी के कारण बातचीत बंद हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर की सेहत बिगड़ने से रोमांस का रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है.

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि द्वितीय भाव में शुक्र की स्थिति आपको पार्टनर से कोई कीमती उपहार दिला सकती है. पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और आप भविष्य की प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे.

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि में मंगल, राहु और शुक्र की युति आपको ‘अति-कामुक’ या ‘क्रोधी’ बना सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच अनियंत्रित भावनाएं रिश्ते को खराब कर सकती हैं. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के प्रति आपका स्वभाव आज कुछ ज्यादा ही अधिकार जमाने वाला रहेगा.

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है क्योंकि द्वादश भाव के ग्रह विदेश यात्रा के योग बना रहे हैं. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए आज का दिन बातचीत और वीडियो कॉल के जरिए रोमांस से भरा रहेगा. वैवाहिक जीवन में शनि के प्रभाव से रिश्तों में थोड़ी नीरसता रह सकती है, जिसे पार्टनर के साथ बाहर जाकर दूर करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >