रवि प्रदोष पर विशेष संयोग, मेष से मीन तक करें ये असरदार उपाय

Ravi Pradosh Vrat 2026 Rashi Upay : आज 1 मार्च 2026 को रवि प्रदोष व्रत पर विशेष शुभ संयोग बन रहे हैं. जानें अभिजित मुहूर्त, रवि पुष्य योग और मेष से मीन तक राशि अनुसार प्रभावी उपाय.

Ravi Pradosh Vrat 2026 Rashi Upay: नए महीने मार्च की शुरुआत भगवान शिव के प्रिय दिन रवि प्रदोष व्रत के साथ हो रही है. 1 मार्च 2026, रविवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है. मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति के पूर्व जन्मों के पाप भी क्षीण हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

इस बार का प्रदोष इसलिए भी खास है क्योंकि यह दिन भद्रा से मुक्त है और कई शुभ मुहूर्तों से युक्त है. ऐसे में शिव आराधना, दान-पुण्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन अनुकूल माना जा रहा है.

शुभ मुहूर्त और विशेष योग: जानें दिनभर का समय

1 मार्च को त्रयोदशी तिथि शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ हो जाएगी.

मुख्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:58 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:19 से 6:44 तक
  • अमृत काल: सुबह 6:18 से अगले दिन 2 मार्च सुबह 7:51 तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:08 से 5:57 तक
  • विजय मुहूर्त: सुबह 5:33 से 6:47 तक

रविवार को रवि पुष्य योग भी सुबह 6:47 से 8:34 तक रहेगा, जो धन-संपत्ति और नए निवेश के लिए उत्तम माना जाता है.

अशुभ समय

  • राहुकाल: शाम 4:55 से 6:22 तक
  • गुलिक काल: 3:28 से 4:55 तक
  • यमगण्ड काल: 12:34 से 2:01 तक
  • दुर्मुहूर्त: 4:49 से 5:25 तक
  • वर्ज्य मुहूर्त: 8:59 से 10:32 तक

रविवार को दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना शुभ रहेगा.

क्यों खास है रवि प्रदोष व्रत?

प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. जब यह व्रत रविवार को पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष कहा जाता है. इस दिन सूर्य देव और शिवजी दोनों की कृपा प्राप्त होती है. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा के कारक हैं, जबकि शिवजी दुखों का नाश करने वाले हैं. ऐसे में यह संयोग जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.

मेष से मीन तक राशिवार उपाय

मेष राशि

शिवलिंग पर जल में लाल फूल मिलाकर अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जप करें. इससे करियर में उन्नति होगी.

वृषभ राशि

कच्चा दूध और शहद मिलाकर अभिषेक करें. धन लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि

बिल्व पत्र पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. संचार और व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.

कर्क राशि

चावल और सफेद पुष्प अर्पित करें. मानसिक शांति और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

सिंह राशि

गुड़ और गेहूं का दान करें. सूर्य की कृपा से सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कन्या राशि

शिव चालीसा का पाठ करें और गरीबों को हरी सब्जी दान करें. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

तुला राशि

इत्र या सुगंधित पुष्प अर्पित करें. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

वृश्चिक राशि

रुद्राभिषेक करवाना अत्यंत शुभ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

धनु राशि

पीले फूल और हल्दी अर्पित करें. भाग्य का साथ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: आज रवि प्रदोष व्रत पर करें शिवजी के इन मंत्रों का पाठ, जानें अर्थ

मकर राशि

काले तिल जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. शनि दोष से राहत मिलेगी.

कुंभ राशि

नीले पुष्प अर्पित करें और शिव मंत्र का जाप करें. करियर में नई दिशा मिलेगी.

मीन राशि

दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें. आध्यात्मिक उन्नति और आर्थिक सुधार होगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >