Saptahik Vrishabh Rashifal 6 to 12 September 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 का नए सप्ताह कई नए मौके दे सकता है साथ आ रहा है. वृषभ राशि के जातकों को जीवन कुछ डिसिजन हड़बड़ी में लेने से बचना होगा. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
पारिवारिक जीवन
घर-परिवार में हालात पहले से बेहतर होंगे. पिछले हफ्ते से संपत्ति के बंटवारे को लेकर जो तनाव चल रहा था, वह अब सुलझने की उम्मीद है. पारिवारिक शांति के लिए आपको कुछ जिम्मेदारियां निभानी होंगी और आपके इसी व्यवहार से परिवार के सारे लोग खुश होंगे.
करियर और नौकरी
करियर के मैदान में इस समय आपकी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने का समय है. बस एक बात का ध्यान रखें - मन में किसी तरह की नकारात्मक सोच मत रखिए, वरना छोटी-मोटी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी है कि बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी कड़ी मेहनत नजर में आएगी. वहीं कारोबारी जातकों के लिए कोई बड़ा अनुबंध या नया काम मिलने के आसार हैं. उच्चशिक्षा के छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी.
आर्थिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता अच्छा रहेगा. लंबे समय से अटका हुआ आपका पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी और मन को राहत मिलेगी.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपकी पर्सनल लाइफ इस समय बिल्कुल अनुकूल चल रही है. नए शादीशुदा जोड़ों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा. खुशखबरी यह है कि कुछ लोगों का नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है और जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, उनका रिश्ता आगे चलकर शादी के बंधन में बंध सकता है.
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत के मामले में यह हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन काम के बोझ को लेकर थकान और तनाव महसूस हो सकता है. रोज थोड़ी देर आराम जरूर करें और खान-पान का ध्यान रखें.
उपाय
इस सप्ताह हनुमान जी को हल्दी-चने का चोला चढ़ाएं और मंगलवार को गुड़ का दान करें. इससे आपके कामों में सफलता बढ़ेगी और तनाव दूर होगा.
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ दिन : सोमवार, शुक्रवार
शुभ तारीखें: 8 और 11