Saptahik Singh Rashifal 6 to 12 September 2026: बढ़ेगी इज्जत और प्यार में आएगी मिठास, लेकिन एक गलत निवेश पड़ सकता है भारी

Saptahik Singh Rashifal 6 to 12 September 2026: सिंह राशि के जातक सितंबर 2026 के नए सप्ताह में बड़े निवेश से पहले अच्छी-खासी सोच-विचार करें. रोमांस के लिए समय बहुत अच्छा है, पर किसी भी फैसले को हड़बड़ा कर नहीं लें. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

पारिवारिक जीवन

समाज और परिवार में आपकी इज्जत का ठिकाना ऊंचा रहेगा. आपका स्टेटस सबसे ऊपर देखने को मिलेगा. दोस्त और रिश्तेदार आपका हर कदम पर हौसला बढ़ाएंगे और पूरा साथ देंगे. घर की जिम्मेदारिइस हफ्ते करियर को लेकर आप पर थोड़ा दबाव रहेगा, क्योंकि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने की चाह आपको खूब मेहनत करने पर मजबूर करेगी. लेकिन खुशखबरी यह है कि नई नौकरी के लिए आपको कोई प्रस्ताव मिल सकता है.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में यह हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी-खासी सोच-विचार करें. जल्दबाजी में लिए फैसले आपको नुकसान दे सकते हैं. सही योजना बनाकर पैसा लगाएंगे, तो भविष्य में अच्छा फायदा होगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह नए किस्म की खुशियां मिलेंगी. रोमांस के लिए समय बहुत अच्छा है. आपके रिश्ते में गहराई आएगी और एक-दूसरे को समझने में पहले से आसानी होगी. सबसे बड़ी खुशखबरी अविवाहित लोगों के लिए है, क्योंकि उन्हें शादी का रिश्ता आ सकता है.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

घर-परिवार में इस हफ्ते मस्ती और मौज का माहौल बनेगा. दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और आपको किसी भोज या समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसके लिए आप खुद भी उत्साहित रहेंगे. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है. बस एक बात का ध्यान रखें - पूंजी निवेश से जुड़ी योजनाओं पर खास नजर रखें.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा रहेगा, लेकिन काम के दबाव में खुद को थकने न दें. रोज कुछ देर व्यायाम या योग करें और समय पर खाना खाएं.

उपाय

इस सप्ताह सूर्य देव को जल अर्पित करें और गेहूं-गुड़ का दान करें. इससे आपकी सारी बाधाएं दूर होंगी और कामों में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: हरा, गुलाबी

शुभ तारीख: 10, 12

शुभ दिन : रविवार और बृहस्पतिवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >