Saptahik Mesh Rashifal 6 To 12 September 2026: इस हफ्ते पैसा और करियर दोनों चमकेंगे, लेकिन निवेश से पहले जरूर करें ये काम

Saptahik Mesh Rashifal 6 To 12 September 2026: सितंबर 2026 का नया हफ्ता नई उम्मीदों के साथ आ रहा है. मेष राशि के जातकों के जीवन में इस हफ्ते क्या कुछ नया होने जा रहा है और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना होगा, इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

मेष राशि का करियर और नौकरी राशिफल

इस सप्ताह करियर के मामले में आपके लिए अच्छी खबर है. आपको अपने काम में नई दिशा और नए अवसर मिलेंगे. जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल है. अगर आप मेहनत से पढ़ाई करेंगे, तो मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है. मीडिया और तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी बात और गुस्से पर काबू रखना होगा. सप्ताह के आखिर में कोई बड़ा काम बन सकता है. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के साथ भाग्य अच्छा चलेगा.

मेष राशि का आर्थिक राशिफल

करियर में तरक्की के साथ पैसों का लाभ भी होगा. खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. कोई बड़ा निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

मेष राशि का प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह थोड़ी उलझनें आ सकती हैं. अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ लोगों के प्रेम संबंध में शादी की बात आगे बढ़ सकती है. जो अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह का शुभ मुहूर्त बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि का पारिवारिक जीवन

घर में किसी मुद्दे पर परिजनों से अनबन हो सकती है. संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद इस सप्ताह सुलझने की उम्मीद है. आप पूरी कोशिश करेंगे कि घर में सुख-शांति बनी रहे. रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मेष राशि का स्वास्थ्य

मानसिक तनाव से बचें और नींद पूरी लें. गुस्से से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए शांत रहें.

मेष राशि के लिए उपाय

मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और "ॐ अं अंगारकाय नमः" का जाप करें. इससे सफलता मिलेगी.

शुभ दिन: मंगलवार और वृहस्पतिवार

शुभ रंग: पिंक और गोल्डन

शुभ तारीखें: 7 और 9

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >