कर्क राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, यहां देखें 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2025: कर्क राशि के लिए 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Cancer Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2025: सितंबर माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए विशेष सतर्कता का संकेत दे रहा है. खासकर यात्रा के दौरान आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. संभावना है कि सफर में आपका कोई महत्वपूर्ण सामान खो जाए या चोरी हो जाए. इसलिए, इस पूरे सप्ताह यात्रा करते समय अपने कीमती सामान और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें. लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है.

पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह समय जिम्मेदारी निभाने की ओर संकेत करता है. घरेलू कार्यों और जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना परिवार के सदस्यों में नाराजगी या असंतोष उत्पन्न कर सकता है. बेहतर होगा कि आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और समय निकालकर उनके साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करें.

व्यवसाय और करियर से जुड़े जातकों को इस सप्ताह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. व्यापार में किसी करीबी या भरोसेमंद व्यक्ति की गलत सलाह आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास न करें और हर निर्णय सोच-समझकर लें. जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.

शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं रहेंगी. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस दौरान अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. धैर्य और निरंतर प्रयास ही आपको सफलता दिला सकते हैं.

लकी डेट

18, 19, 22

शुभ रंग

सफेद, नीला, पर्पल

लकी दिन

मंगलवार, बुधवार, गुरुवार

सावधानी

भूमि या संपत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें. कागजी कार्यवाही में लापरवाही आपके लिए कठिनाई का कारण बन सकती है.

उपाय

प्रतिदिन ॐ मंदाय नमः मंत्र का 14 बार जाप करें. यह उपाय आपकी राह की बाधाओं को कम करेगा और शुभ परिणाम दिलाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >