मार्च 2026 का मकर राशिफल: रुके हुए प्रमोशन की बाधा होगी दूर, लव लाइफ में रहेगा रोमांच का तड़का

March 2026 Makar Rashifal: क्या लंबे समय से अटका हुआ आपका प्रमोशन इस महीने फाइनल हो जाएगा? क्या रोमांस के मामले में मार्च का महीना आपके लिए यादगार साबित होगा? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.

March 2026 Makar Rashifal: मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में तनाव संभव है. संभलकर बोलें. क्योंकि आपकी राशि के 8वें भाव (आयु, संकट) में चंद्र ग्रहण का होना स्वास्थ्य और दुर्घटना के प्रति भारी जोखिम दर्शाता है. अत्यधिक सावधानी बरतें. आपके जातक बहुत अनुशासित, व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी होते हैं.

बिजनेस-करियर: करियर में स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन इस महीने मिल सकता है. बिजनेस में बजट का ध्यान रखें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. किसी लंबे बिजनेस यात्रा पर जा सकते है . व्यापार में नई साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. पुराने अनुबंधों की समीक्षा करें. किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में रोमांस की अधिकता रहेगी, साथी के साथ यादगार लम्हे बिताने को मिलेंगे. घर-परिवार के मामलों में जीवनसाथी की राय लेना संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगा. लव लाइफ से बात शादी तक जाने की संभावना है . अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी और रिश्ता आगे बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है, विश्राम के लिए पर्याप्त समय जरूर निकालें. रीढ़ की हड्डी या पीठ के दर्द से बचने के लिए बैठने के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है. व्यायाम प्रतिदिन करे . नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार अपनाएँ. पर्याप्त विश्राम से ऊर्जा बनी रहेगी.

शुभ सलाह: निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है.

सावधानी: शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से काम में देरी हो सकती है, धैर्य न खोएं. अपनी योजनाएं गुप्त रखें.

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

शुभ दिन: शनिवार, शुक्रवार.

शुभ अंक: 8, 5

Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >