मार्च 2026 का कन्या राशिफल: ऑफिस की राजनीति से रहें दूर, विदेशी संपर्कों से लाभ के प्रबल संकेत

March 2026 Kanya Rashifal: क्या ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर आप इस महीने बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे? क्या विदेशी संपर्कों से आपके बिजनेस को नई रफ्तार मिलने वाली है? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.

March 2026 Kanya Rashifal: कन्या राशि: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, मेहनत का फल मिलेगा. क्योंकि आपकी राशि के 12वें भाव (व्यय, हानि) में ग्रहण लगने से अनावश्यक खर्चों में वृद्धि और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. आपके जातक बुद्धिमान, विश्लेषणात्मक और थोड़े आलोचक स्वभाव के हो सकते हैं.

बिजनेस-करियर: ऑफिस में राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. बिजनेस में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा और विदेशी संपर्कों से अच्छा मुनाफा होगा. किसी रिश्तेदार को बिजनेस मे शामिल ना करे . व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी, लेकिन साझेदारी में पारदर्शिता आवश्यक है. मित्रों या जान-पहचान के माध्यम से लाभ का अवसर मिलेगा. निवेश करते समय दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें.

लव लाइफ: लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, उपहारों का आदान-प्रदान होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी और आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे. परिवार को भरोसे मे लेकर पार्टनर का चयन करे . हालांकि ग्रहण के प्रभाव से किसी करीबी मित्र के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद में स्पष्टता रखें.

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं, बाहर के खाने से परहेज करना ही बेहतर है. नियमित प्राणायाम करने से मानसिक स्पष्टता आएगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम से ऊर्जा बनी रहेगी. महीने के अंत में स्वास्थ्य बेहतर महसूस होगा.

शुभ सलाह: कर्ज लेने या देने से बचें.

सावधानी: दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं, विवाद बढ़ सकता है. त्वचा संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें.

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें और पक्षियों को दाना डालें.

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार.

शुभ अंक: 5, 8

Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >