March 2026 Tula Rashifal: तुला राशि: विद्यार्थियों के लिए यह महीना शानदार रहेगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. रचनात्मक कार्यों में नाम कमाएंगे. क्योंकि आपकी राशि के 11वें भाव (आय, उपलब्धि) में ग्रहण होने से पुराने निवेशों से लाभ और आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है. आपके जातक वाद-विवाद सुलझाने में माहिर होते हैं और शांति पसंद करते हैं.
बिजनेस-करियर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन संचय करने में आप सफल रहेंगे, निवेश फलदायी होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की तारीफ होगी और बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व मिल सकता है. अत्यधिक जोखिम लेने से परहेज करे. व्यापारियों के लिए यह विस्तार का समय है, लेकिन बड़े निवेश से पहले सोच-विचार आवश्यक है. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. साझेदारी में पारदर्शिता रखें और निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, कोई पुरानी अधूरी इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, इससे आपसी विश्वास बढ़ेगा और रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा.
पार्टनर की वजह से परिवार मे खटपट हो सकती है . प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ सकता है. छोटी बातों पर तकरार से बचें.
स्वास्थ्य: त्वचा या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है, सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. भरपूर पानी पिएं और फलों का सेवन बढ़ाएं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे. अनियमित भोजन से बचें और मीठा या तला-भुना सीमित रखें. महीने के उत्तरार्ध में ऊर्जा स्तर बेहतर होगा.
शुभ सलाह: अपनी क्रिएटिविटी पर भरोसा रखें.
सावधानी: खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें, झूठ बोलने से बचें.
उपाय: शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें और सफेद रंग के वस्त्रों का अधिक प्रयोग करें.
शुभ दिन: शुक्रवार, सोमवार.
शुभ अंक: 6, 4
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
