March 2026 Dhanu Rashifal:धनु राशि: पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. छोटी यात्राएं आर्थिक लाभ दिला सकती हैं. संचार कौशल से आप बिगड़े काम बना लेंगे. मार्च की शुरुआत में आपकी राशि के 9वें भाव (भाग्य, धर्म) में ग्रहण लगने से सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है, विवादों से दूर रहें. आपके जातक आशावादी, निडर और ज्ञान के खोजी होते हैं.
बिजनेस-करियर: व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और आपकी मार्केटिंग रणनीतियां काफी सफल साबित होंगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो आपके भविष्य के लिए काफी सुखद रहेगा. कोई पुराने मित्र से डोकह मिल सकता है . व्यापार में साझेदारी से लाभ के संकेत हैं, लेकिन दस्तावेजों की जांच अवश्य करें. उधार लेन-देन में पारदर्शिता रखें. अचानक खर्च या निवेश से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ तालमेल बहुत शानदार रहेगा, आप भविष्य की बड़ी योजनाएं साथ बनाएंगे. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे और घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी. जल्दबाजी मे कोई फैसला ना ले . अविवाहित जातकों के लिए किसी रहस्यमय या गंभीर स्वभाव के व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है. रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी चोट या दर्द में राहत मिलने के योग हैं. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें और अपनी फिटनेस को लेकर कोई कोताही न बरतें. नियमित जांच और संतुलित आहार अपनाएँ. ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त विश्राम से मानसिक तनाव कम होगा. महीने के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा.
शुभ सलाह: आलस्य का त्याग करें.
सावधानी: काम की अधिकता के कारण परिवार को समय न दे पाना तनाव बढ़ा सकता है. आलस्य का त्याग करें.
उपाय: गुरुवार को माथे पर केसर का तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें.
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार.
शुभ अंक: 3, 1
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
