March 2026 Singh Rashifal:सिंह राशि: केतु आपकी राशि में हैं और चंद्रमा महीने के अंत में यहां आएंगे. साझेदारी के कामों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्योंकि चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि यानी 1ले भाव (लग्न) में लग रहा है, जो स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और शारीरिक कष्ट का संकेत देता है. आपके जातक के लोग राजा की तरह शान से जीना पसंद करते हैं.
बिजनेस-करियर: व्यापार में कड़ा मुकाबला रहेगा, लेकिन आपकी सूझबूझ से आप प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे. करियर में उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आय के नए स्रोत विकसित होंगे.किसी मित्र की ओर से नया इनवेस्टमेंट मिल सकता है . व्यापारियों के लिए खर्च बढ़ने की संभावना है, विशेषकर मार्केटिंग, यात्रा या विस्तार योजनाओं में. निवेश सोच-समझकर करें. साझेदारी में स्पष्टता रखें और गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा पर ध्यान दें.
लव लाइफ: केतु की उपस्थिति से रिश्तों में थोड़ा खिंचाव मुमकिन है, धैर्य और संयम से काम लें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बहस से बचें, महीने के अंत तक स्थितियां सुधरेंगी. अफेयर को सार्वजनिक ना करे . अविवाहित जातकों के लिए विदेशी या अलग संस्कृति से जुड़े व्यक्ति के साथ रिश्ता बनने की संभावना है. गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद बनाए रखें.
स्वास्थ्य: अपनी आंखों और सिरदर्द का विशेष ध्यान रखें, स्क्रीन टाइम कम करना आपके लिए हितकर होगा. संतुलित दिनचर्या अपनाएं और सुबह की सैर को अपनी आदत में शामिल करें, लाभ मिलेगा. अनियमित दिनचर्या से बचें और खर्च की तरह ऊर्जा का भी संतुलन बनाए रखें. महीने के अंत तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा.
शुभ सलाह: महत्वपूर्ण निर्णय महीने के मध्य के बाद लें.
सावधानी: केतु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. अहंकार से दूर रहें.
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार.
शुभ अंक: 1, 9
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
