The Kerala Story OTT Release: फाइनली! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी द केरल स्टोरी, नोट कर लें डेट

The Kerala Story OTT Release: सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म 5 मई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और ये सुपरहिट हुई थी. इतने दिनों बाद आखिरकार फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, आपको बताते है.

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इसे समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले थे.

द केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिकाओं में थी. हालांकि रिलीज के बाद मूवी काफी विवादों में भी घिर गई थी.

Also Read: अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन और आराध्या Also Read: पुनर्जन्म की थीम पर बनी ये 10 दमदार फिल्में, थ्रिलर और सस्पेंस देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, घर बैठकर देखें

अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी5 ने ‘द केरल स्टोरी’ के ओटीटी राइट्स सफलतापूर्वक हासिल कर लिए हैं. फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: जावेद अख्तर के Animal की सक्सेस को खतरनाक बताने पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

द केरल स्टोरी का ओटीटी डेब्यू जनवरी 2024 में होगा. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है. बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि फिल्म को पहले कोई ओटीटी खरीदार नहीं मिल रहे थे.

Also Read: The Kerala Story की सफलता पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा इसे देखने का कोई इरादा… Also Read: The Kerala Story: 40 घंटे तक अदा शर्मा ने नहीं पिया था पानी, इस तरह एक्ट्रेस बनी ‘शालिनी उन्नीकृष्ण’

जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के विषय पर आधारित फिल्म द केरल स्टोरी को विशेष रूप से केरल में राजनीतिक दलों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. द केरल स्टोरी को पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित कर दिया गया था और विवाद के कारण इसे तमिलनाडु के सिनेमाघरों से हटा दिया गया था.

केरल स्टोरी केरल की एक हिंदू महिला की कहानी है, जो पढ़ाई के लिए हॉस्टल रहने जाती है और उसका ब्रेनवॉश कर दिया जाता है. उसे सीरिया भेज दिया जाता है, जहां उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है.

Also Read: Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानिए टोटल कलेक्शन

द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 244.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म रिलीज के बाद अदा शर्मा ने कई बीटीएस वीडियो और सेट से तसवीरें फैंस के साथ शेयर किया था.

जागरण इंग्लिश के साथ एक एक इंटरव्यू में अदा शर्मा से बताया था कि क्या वो द केरल स्टोरी 2 का हिस्सा होगी या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा था, “अगली फिल्म जिसकी हम शूटिंग शुरू करेंगे, मैं आपसे वादा कर सकती हूं कि मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हूं.”

अदा शर्मा ने बताया, मैं बिल्कुल वही किरदार और भूमिका दोहराना नहीं चाहती जो मैंने किया है. इसलिए मैं अलग-अलग चीजें करने की कोशिश करूंगी. जब भी मैं कोई अलग किरदार आजमाती हूं तो दर्शक मुझे अच्छे लगते हैं और वे बहुत सहायक होते हैं.

अदा शर्मा ने कहा, इसलिए मैं इसका फायदा उठाऊंगी और उन्हें कुछ ऐसा देने की कोशिश करूंगा जो उन्होंने मुझे पहले कभी करते नहीं देखा है.”

Also Read: The Kerala Story OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी ‘द केरल स्टोरी’? सुदीप्तो सेन बोले- हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >