Sam Bahadur OTT: विक्की कौशल की सैम बहादुर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जिसमें फैंस ने उन्हें कभी देखा नहीं होगा.

सैम बहादुर में विक्की कौशल युद्ध नायक सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगे. फातिमा सना शेख दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी, जबकि सान्या मल्होत्रा सैम की पत्नी सिल्लू के रोल में है.

अपनी नाटकीय रिलीज के बाद सैम बहादुर को ओटीटी जी5 पर उपलब्ध होगी, ऐसा कहा जा रहा है. हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

सैम बहादुर मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित है. ओटीटीप्ले के मुताबिक, फिल्म को 55 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

टेलीचक्कर के अनुसार, विक्की कौशल को सैम बहादुर में उनकी भूमिका के लिए 10 करोड़ का भुगतान किया गया था. जबकि फातिमा सना शेख को 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

सैम बहादुर और एनिमल की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर को होगी. दोनों फिल्मों का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. एनिमल में जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं.

सैम बहादुर और एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज दिख रहा है. दोनों फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट्स शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि एंडवास बुकिंग में एनिमल, विक्की की फिल्म से आगे है.

पीटीआई संग एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा, “सैम बहादुर’ बहुत से लोगों तक पहुंचेगा. यह बहुत से लोगों को प्रभावित करेगा और प्रेरित करेगा. एक पूरी पीढ़ी उनके बारे में नहीं जानती, मैं उनके बारे में नहीं जानती थी. फिल्मों के माध्यम से आप वास्तविक जीवन के नायकों की खोज करते हैं.”

बुधवार को सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी कास्ट, कैटरीना कैफ, अनुभवी अभिनेत्री रेखा, अनन्या पांडे, विद्या बालन, राधिका मदान, निम्रत कौर, शहनाज गिल शामिल हुई.

सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

फिल्मों के अलावा विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते है. दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं.

Also Read: Animal Vs Sam Bahadur: विक्की कौशल की सैम बहादुर को रणबीर कपूर की एनिमल ने छोड़ा पीछा, जानें एडवांस बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >