Pathaan: पठान के एक साल पूरे होने पर जॉन अब्राहम ने कही बड़ी बात, बोले- ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए...

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म को रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए. मूवी ने जमकर कमाई की थी. एक साल पूरा होने पर, जॉन ने 'पठान' में महत्वपूर्ण किरदार निभाने पर बात की.

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठा25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.

पठान में जॉन ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब फिल्म के एक साल पूरे होने पर एक्टर ने बड़ी बात कही है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ”पठान की सालगिरह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और हिंदी फिल्म उद्योग के लिए हमेशा पुरानी यादों को ताजा करेगी क्योंकि यह वह फिल्म थी जिसने हमें एक उद्योग के रूप में वापस उछाल दिया.”

जॉन अब्राहम ने आगे कहा, ”इस फिल्म ने इंडस्ट्री में बहुत सारा सम्मान और गौरव वापस लाया. इसने हिंदी फिल्म उद्योग की धारणा, भावना और आगे की यात्रा को बदल दिया.

जॉन ने आगे कहा, ”बस देखिए कि कैसे फिल्म उद्योग ने सिनेमा में अपना अब तक का सबसे बड़ा साल देने के लिए ‘पठान’ के साथ वापसी की.” अपने किरदार को लेकर एक्टर ने कहा, इस कारण से मेरे पास हमेशा ‘पठान’ की बेहद प्यारी यादें रहेंगी क्योंकि यह इंडस्ट्री मेरा घर है.

पठान में दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए जॉन ने दर्शकों का शुक्रिया भी कहा. एक्टर ने कहा, पठान के लिए मुझे जितना प्यार मिला है वह अविश्वसनीय है. एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाना और दिल जीतना एक बहुत ही खास एहसास है.”

Also Read: Pathaan Box Office Collection Day 5: ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पांचवें दिन भी चला शाहरुख खान का जादू

पठान ने भारत में 657.5 करोड़ का कलेक्शन और 397.5 करोड़ के विदेशी कारोबार के साथ फिल्म ने 1,055 करोड़ की कमाई की. पठान ने बॉक्स ऑफिस के इतिहास को फिर से लिखा क्योंकि इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा ओपनर बनना भी शामिल है.

जॉन अब्राहम पिछली बार फिल्म द डिप्लोमैट में नजर आए थे, जो 11 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म नाम शबाना फेम शिवम नायर द्वारा निर्देशित फिल्म एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा है.

शूटआउट एट भायखला में जॉन नजर आएंगे. संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1992 के जेजे हॉस्पिटल शूटआउट की कहानी पर आधारित है, जिसमें अरुण गवली गैंग द्वारा हसीना पारकर के पति की हत्या को दर्शाया गया है.

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जॉन अब्राहम, धर्मेंद्र, कृति सेनन, जैकी श्रॉफ, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही, फरदीन खान और अन्य शामिल हैं.

फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया और शारवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ये एक्शन से भरी फिल्म है.

Also Read: Republic Day 2024: जॉर्डन में समंदर किनारे हाथ में तिरंगा लिए इस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >