Fighter OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें-कब और कहां देख सकेंगे

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन है. मूवी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी आई है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर के रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.

फाइटर में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ में काम कर रहे हैं. उनके बीच दिलचस्प केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है.

फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह फिल्म भी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘पठान’ के बाद यह सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइटर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. दरअसल, कुछ समय पहले ऋतिक रोशन ने अपने एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का जिक्र था.

जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि मूवी थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इस एक्शन से भरपूर फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा भी हैं.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में कुछ बदलाव सुझाए और इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म का रन टाइम 166 मिनट होगा. यह भी 250 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है.

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो फाइटर ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से 3.06 करोड़ की कमाई की है और अपने शुरुआती दिन के लिए कुल 93,735 टिकट बेचे हैं.

न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर पर शाहरुख खान के रिएक्शन का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया. मैं उनसे उसी दिन मिला था जिस दिन यह रिलीज हुई थी. उन्हें विलेन का लुक और स्टंट बहुत पसंद थे. उनके अनुसार, सीजीआई बहुत सहज दिखाई दिया. वह बहुत प्रभावित हुए.”

आखिरी बार ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे, जिसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

Also Read: Fighter Star Cast Fees: ऋतिक रोशन या दीपिका पादुकोण, ‘फाइटर’ के लिए किसको मिली ज्यादा फीस? यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >