जब शादी करने के लिए भागने वाले थे शाहरुख खान और काजोल, कैब ड्राइवर को बताया था प्लान!

1 / 1
जब शादी करने के लिए भागने वाले थे शाहरुख खान और काजोल, कैब ड्राइवर को बताया था प्लान!
फुल स्क्रीन में देखें

जब शादी करने के लिए भागने वाले थे शाहरुख खान और काजोल, कैब ड्राइवर को बताया था प्लान!

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्म पर्दे पर मैजिकल लगती है. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है. उनके बीच इतनी अच्छी ट्यूनिंग थी कि कई फैंस को लगता था असल में दोनों शादीशुदा हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि दोनों शादी करने के लिए भाग रहे थे. आपको बताते है पूरी कहानी.

शाहरुख और काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. उन्होंने एक साथ सात फिल्मों में काम किया है, जिसमें दिलवाले दुल्हिनाय ले जाएंगे, दिलवाले, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान शामिल हैं.

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित शाहरुख-काजोल की सबसे प्रसिद्ध फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 28 साल बाद भी मराठा मंदिर थिएटर में चल रही है. इस जोड़ी ने स्क्रीन पर रोमांस का जादू चलाया और फैंस को दीवाना बना दिया.

शाहरुख खान के एक फैन ने एक काजोल संग एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहरुख और काजोल कैब लेते नजर आ रहे हैं. उनका स्वागत एहरान नामक कैब ड्राइवर द्वारा किया जाता है.

कैब ड्राइवर काजोल और शाहरुख को बताता है कि वे शादीशुदा लग रहे हैं. इसके बाद शाहरुख ने तुरंत मजाक में कहा कि वे भागकर शादी कर रहे हैं. हालांकि किंग खान ने ये बात मजाक में कही थी.

वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों बेहद क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, मुझे हमेशा लगता था कि वे शादीशुदा हैं क्योंकि मैंने उन्हें बचपन से हमेशा एक साथ देखा था.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी 22 दिसंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. डंकी राजकुमार हिरानी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है. इसमें तापसी पन्नू, दीया मिर्जा और बोमन ईरानी शामिल हैं.

साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी खास रहा है. फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई. मूवी ने जमकर कमाई. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम किरदार निभाया था.

शाहरुख खान इन दिनों सातवें आसमां पर है. फिल्म जवान की सफलता वो सेलिब्रेट कर रहे है. फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

पिछली बार काजोल-स्टारर वेब सीरीज द ट्रायल-प्यार, कानून, धोखा में नजर आई थी. ये 14 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था. इसमें काजोल अलग लुक में दिखी थी.

इस शो में काजोल और जिशु सेनगुप्ता हैं और सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित है. वह शो में एक वकील की भूमिका निभाती हैं.

Also Read: Jawan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की बादशाहत बरकरार, जाने 25वें दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >