Tiger 3: विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के ‘टॉवल फाइट सीन’ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब से आपके साथ बहस…

टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य रोल में नजर आए है. फिल्म में एक बार फिर से दोनों टाइगर और जोया के किरदार को दोहराते दिखे. मूवी में कैटरीना का टॉवल फाइट सीन था, जिसने सबका ध्यान खींचा. इसपर उनके पति और एक्टर विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ी है.

टाइगर 3 का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस फिल्म को देखना का इंतजार कर रहे थे. सलमान खान और कैटरीनै कैफ की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल लग रही थी. फिल्म दिवाली के दिन रिलीज हुई थी.

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ का टॉवल फाइट सीन था, जिसमें वो एक विलेन से लड़ती दिखती है. इस सीन ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. कैट इसमें जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आई थी.

टाइगर 3 में कैटरीना के ‘टॉवल फाइट सीन’ पर उनके पति और एक्टर विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे.

विक्की कौशल ने आगे कहा, जाहिर है जब सीक्वेंस आया तो सीक्वेंस के बीच में मैं उनकी ओर झुका और कहा, मैं अब से आपसे बहस नहीं करना चाहता. मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनाकर मारें.

विक्की ने आगे कहा, मुझे लगा कि जिस तरह से उसने इसे किया है, वह अविश्वसनीय था. मैंने उनसे कहा, ‘आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं. इसलिए, मुझे उनकी कड़ी मेहनत पर गर्व है. उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है.’

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में विक्की भारत के युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते दिखेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर और एनिमल क्लैश करेगी. एनिमल में रणबीर कपूर खूंखार लुक में दिखे है. इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल है.

सलमान की टाइगर 3, का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का कैमियो रोल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की सफलता पर कहा, “इस सफलता का जश्न मनाना और दर्शकों का निरंतर समर्थन अमूल्य है और टाइगर फ्रेंचाइजी ने मुझे जो खुशी, सम्मान और प्रशंसा दी है, वह हमेशा संजोकर रहेगी.”

टाइगर 3 ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई की. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16वें दिन, फिल्म ने सिर्फ 2.60 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन 273.08 करोड़ रुपये हो गया है.

Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >