Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT, जल्द 300 करोड़ क्लब में होगी एंट्री

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया है.

वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त टाइगर 3 है, जो दिवाली के दिन रिलीज हुई. फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी है. इमरान विलेन बने है.

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट की मानें तो, टाइगर 3 ने पहले हफ्ते में 187.65 करोड़ कमाए. दूसरे वीक में कलेक्शन 67.22 रहा है, जबकि 13वें दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ और 14वें दिन 5.77 करोड़ का कलेक्शन किया.

टाइगर 3 ने रिलीज के 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 6.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने अबतक 271.09 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्ल्ब में एंट्री लेगी.

सलमान की टाइगर 3, का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. इस प्रकार यह यशराज फिल्म्स का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बन गया. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का कैमियो रोल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

‘टाइगर 3’ के ग्रैंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में सलमान खान ने एएनआई को बताया, “यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था और हर किसी की दिलचस्पी इसमें थी, लेकिन इसके बावजूद हमें जो आंकड़े मिले हैं, वे अद्भुत हैं. हम इसके लिए बहुत आभारी और खुश हैं.”

सलमान खान के लिए फैंस की दीवानगी ऐसी है कि टाइगर 3 के रिलीज के दिन महाराष्ट्र के मालेगांव स्थित मोहन सिनेमा में कुछ प्रशंसकों द्वारा सिनेमाघरों के अंदर पटाखे फोड़ दिए गए थे. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया था.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान ने कहा, “ऐसा मत करो. ये बहुत खतरनाक है, बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. अगर ये फैंस सोचते हैं कि वे ऐसा करके मेरा सम्मान अर्जित करते हैं, तो ऐसा नहीं है.

सलमान खान ने आगे कहा था, आग लग सकती है और लोगों की जान जा सकती है और मैं नहीं चाहता कि कोई दुर्घटना हो इसलिए, आनंद लीजिए लेकिन मेरे पोस्टरों पर दूध मत डालिए. अगर आपको ऐसा करना ही है तो दूध चढ़ाएं गरीब बच्चों के लिए.”

हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था, मैंने हमेशा डबल हीरो वाले रोल किये हैं. शायद मैं अकेला इंसान हूं जिसने इतनी सारी डबल हीरो वाली फिल्में की हैं. मुझे डबल हीरो या ट्रिपल हीरो वाली फिल्मों से कभी दिक्कत नहीं हुई. आजकल की पीढ़ी बहुत असुरक्षित है, वे डबल हीरो या मल्टीपल हीरो वाली फिल्में नहीं करते हैं.

Also Read: Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >