Look Back 2023: कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा ही नहीं, साल 2023 में इन सितारों ने रचाई शादी, देखें लिस्ट

1 / 1
Look Back 2023: कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा ही नहीं, साल 2023 में इन सितारों ने रचाई शादी, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Look Back 2023: कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा ही नहीं, साल 2023 में इन सितारों ने रचाई शादी, देखें लिस्ट

साल 2023 बॉलीवुड की शादियों से भरा हुआ था. कई स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें अथिया शेट्टी और केएल राहुल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल है. इनकी शादियां की तसवीरों को काफी पसंद किया गया. चलिए आपको बताते है और किन स्टार्स ने लिए सात फेरे.

सिड और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, वैसे ही इंटरनेट पर धूम मच गई थी. उन्होंने ‘शेरशाह’ के समय से डेटिंग शुरू की और महीनों बाद उन्होंने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 2023 ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी की. अथिया गुलाबी लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और क्रिकेटर केएल राहुल क्रीम शेरवानी में बेहद ही आकर्षक लग रहे थे.

स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग 16 फरवरी 2023 को शादी की. शादी की तसवीरों पर फैंस ने खूब कमेंट किया था.

परिणीति और राघव की इस शानदार जाोड़ी ने बॉलीवुड-राजनीति की जोड़ी को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है. उन्होंने उदयपुर में अपनी शादी की थी. मई में सगाई करने के बाद दोनों सितंबर में शादी के बंधन में बंध गए.

खूबसूरत अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक से शादी के बंधन में बंध के फैंस को शॉक कर दिया. इन्होंने 9 जनवरी को गोवा में शादी की. दोनो मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए खूबसूरत कपड़ों में नजर आए.

मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और सत्य दीप मिश्र 27 जनवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे. मसाबा पिंक और ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद ही सुंदर नजर आ रही थी और साथ ही सत्यदीप एक लाइट कलर के शेरवानी में नजर आए.

मशहूर बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी ने सिंगर पिया चक्रबर्ती से 27 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कोलकाता में शादी की. परमब्रत हाल ही में ‘मुंबई डायरीज’ के सीजन 2 में देखा गया था.

टॉलीवुड जोड़ी लावण्या और वरुण 1 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधे. वरुण ने आइवरी रंग की शेरवानी और लावण्या ने सोने के आभूषणों के साथ लाल साड़ी पहनी थी.

तमिल अभिनेता अशोक और कीर्ति 13 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे.

Also Read: Raghav Chadha संग शादी के बाद पॉलिटिक्स में परिणीति चोपड़ा करेंगी एंट्री? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >