दिशा पटानी खुद से 5 साल छोटे तलविंदर को कर रही हैं डेट? नया वीडियो हुआ वायरल

Disha Patani-Talwiinder: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों हाथ में हाथ थामे बेहद खुश नजर आए. दिशा खुद से पांच साल छोटे तलविंदर के साथ डेटिंग की चर्चा में हैं.

Disha Patani-Talwiinder: बॉलीवुड की पॉपुलर और स्टाइलिश एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टाइगर श्रॉफ के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने के बाद अब दिशा का नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के हाथ में हाथ डाले रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बेहद खुश और कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बाहर आते ही चर्चाएं तेच हो गई हैं.

पहली बार शादी में साथ दिखे थे

दिशा और तलविंदर की पहली झलक तब मिली जब दोनों नुपुर सेनॉन की शादी में साथ पहुंचे थे. इसके बाद दोनों रिसेप्शन फंक्शन में भी एक साथ नजर आए. हालांकि, तलविंदर ने दिशा के बजाय उनकी करीबी दोस्त मौनी रॉय के साथ भी कुछ फोटोशूट में हिस्सा लिया था.

हाथ में हाथ डालकर घूमते दिखे

कई मौकों पर दिशा और तलविंदर को हाथ में हाथ डालकर घूमते हुए देखा गया. फैन्स इन झलकियों को खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक दिशा और तलविंदर ने इस रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

टाइगर श्रॉफ से पहले का लिंकअप

बता दें कि दिशा का नाम पहले टाइगर श्रॉफ के साथ भी जुड़ा रहा है. दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था.

उम्र में है थोड़ा अंतर

फैन्स के लिए यह भी दिलचस्प है कि तलविंदर, दिशा पाटनी से पांच साल छोटे हैं. इसके बावजूद दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फैन्स अब दिशा और तलविंदर की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >