तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, यूजर्स बोले- सबका मुंह बंद कर दिया

1 / 1
तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, यूजर्स बोले- सबका मुंह बंद कर दिया
फुल स्क्रीन में देखें

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, यूजर्स बोले- सबका मुंह बंद कर दिया

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने बीते दिन अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. जूनियर बच्चन को कई सेलेब्स ने खास तरीके से विश किया. वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय ने उनके लिए काफी देर से सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, जिसके बाद फैंस इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे.

अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर फैंस को ऐश्वर्या राय के पोस्ट का इंतजार था. काफी देर से ऐश्वर्या ने अपने पति के नाम खास पोस्ट लिखा, जिसे जानकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे. एक फोटो में पूरा परिवार नजर आ रहा है. दूसरी तसवीर एक्टर के बचपन की है.

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक के नाम लिखा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति, अच्छे स्वास्थ्य की कामना, भगवान आशीर्वाद दें. चमकते रहो.

ऐश्वर्या राय के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘तलाक की अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अच्छा किया आपने फोटो पोस्ट कर, अब कोई तलाक की बात नहीं करेगा.’ एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की ने तलाक की अफवाह खत्म की.’

बीते कुछ समय से कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में अनबन चल रही है. दोनों के तलाक लेने की खबरों ने भी तूल पकड़ा था, जब यूजर्स ने एक्टर की हाथों पर शादी की रिंग नहीं देखी थी.

खबरें आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बच्चन परिवार के साथ नहीं रह रही है. कहा गया था कि वो अपनी बेटी के साथ जलसा में नहीं रहती थी.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों साथ में कई इवेंट्स में नजर आए. जिसके बाद फैंस उनके खुश हो गए कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है.

कुछ समय पहले ऐश्वर्या, अभिषेक, अमिताभ और आराध्या ने साथ मिलकर जयपुर पिंक पैंथर्स का कबड्डी का मैच देखा था. मैच के दौरान चारों साथ बेठै और मैच एजॉय करते दिखे थे.

अभिषेक-ऐश्वर्या ने साल 2027 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों साथ में हर इवेंट और प्रोगाम में नजर आते थे. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास इन समय काफी प्रोजेक्ट्स है. वो जिसमें अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित गुलाब जामुन है. इसके अलावा धूम की फ्रेंचाइजी में फिर से काम करने जा रहे हैं.

आखिरी बार एक्टर घूमर में नजर आए थे, जो पिछले साल रिलीज हुई थी. इसमें अभिषेक एक कोच के रोल में दिखे थे. जबकि सैयामी खेर ने एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर अनीना का किरदार प्ले किया था.

Also Read: Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >