क्या है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, NCP-महाराष्ट्र एकीकरण समिति का विरोध प्रदर्शन, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर जिस तरह से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस ने बेलगावी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं.

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद जारी है. इस बीच बेलगावी के कोग्नोली टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

विरोध को देखते हुए बेलगावी में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर जिस तरह से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस ने बेलगावी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं.

कर्नाटक विधानसभा सत्र शुरू, बेलगावी में सुरक्षा कड़ी की गई

कर्नाटक विधानसभा के 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र के शुरू होने के मद्देनजर बेलगावी शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पूरे शहर को एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सदन के बाहर पुलिस की भारी तैनाती तथा कई अवरोधक लगाये गये हैं. शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिसकर्मियों में छह पुलिस अधीक्षक, 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 43 उपाधीक्षक, 95 निरीक्षक और 241 उपनिरीक्षक शामिल हैं.

Also Read: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को नजरअंदाज कर रहे PM मोदी, सामना में संजय राउत ने उठाए सवाल

क्या है कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद

गौरतलब है कि भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किए जाने के बाद 1957 से महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद का मुद्दा बरकरार है. महाराष्ट्र बेलगावी पर दावा करता है, जो तत्कालीन ‘बॉम्बे प्रेसीडेंसी’ का हिस्सा था, क्योंकि यहां मराठी भाषी आबादी का एक बड़ा हिस्सा है. महाराष्ट्र 814 मराठी भाषी गांवों पर भी दावा करता है, जो वर्तमान में कर्नाटक का हिस्सा हैं.

Also Read: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले उद्धव ठाकरे, कहा – पीएम मोदी को साफ करना चाहिए अपना रुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >