Weather Forecast: झारखंड-बिहार में हो सकती है बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Alert

Weather Forecast: उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ली है. यहां मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जो बात कही है उसके अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिन में आमतौर पर आसमान में बादल छाए नजर आएंगे. साथ ही आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान का मौसम

जयपुर के मौसम विभाग ने बताया कि एक तीव्र पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं, साथ ही तेज हवाएं व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

हिमाचल प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर के अलावा लाहौल और स्पीति जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में अलग-अलग स्थानों में तेज हवा चलने के साथ-साथ, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. तीन मार्च को अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार से हो गई ठंड की विदाई, अब झूम कर बरसेंगे बादल, जानें मार्च में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आंधी-पानी की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ बिजनौर, मेरठ, बरेली, रामपुर, रायबरेली, गोरखपुर सहित सूबे के कई इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और आंधी-पानी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारे पड़ सकती है. साथ ही दोनों प्रदेशों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है. उत्तराखंड 2 मार्च को भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है. 2 मार्च यानी शनिवार को गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 2 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो 2 मार्च से प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है. शनिवार को बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. शनिवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर के साथ-साथ मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश के आसार हैं.

झारखंड का मौसम

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. प्रदेश में तीन से पांच मार्च तक राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 3 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है. पांच के बाद मौसम साफ होने की संभवना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola