Kal Ka Mausam : अभी नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी?

Kal Ka Mausam: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में पारा और गिर गया है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसकी वजह से सुबह लोग घर में दुबके नजर आए. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी तरह का वेदर रहेगा. 17 दिसंबर यानी मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत को अगले 5 दिन शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलेगा. वहीं मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर बने रहने की संभावना है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रह सकती है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. आंध्र प्रदेश के अलावा केरला और तमिलनाडु में 19 दिसंबर तक भारी बारिश हो सकती है. स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 17 और 18 दिसंबर को तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. 17 और 18 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Read Also : Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के 11 राज्यों में कोल्ड वेव, घने कोहरे ने बढ़ाई सिरहन, जानें मौसम का हाल

बिहार में कोहरे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में कोहरे को लेकर जानकारी दी. विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक सूबे के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा नजर आ सकता है. अगले 3-4 दिनों के दौरान रात के समय तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

झारखंड में शीतलहर

झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आसमान साफ है. सुबह-शाम में कोहरा देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी शीतलहर को लेकर कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची और उसके आसपास के इलाके में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >