मौसम : लू का अलर्ट जारी, पारा जाएगा 40 के पार, IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चल रही लू अगले 3 दिनों तक जारी रहेगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 24-25 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 25-26 अप्रैल को 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में 22 से 27 अप्रैल के बीच मौसम बदलता रहेगा. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. केरल और माहे में 22-23 अप्रैल के बीच, कर्नाटक (आंतरिक व तटीय), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश (तटीय व यनम) में 22-25 अप्रैल के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Up weather

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क और गर्म रहने वाला है. दिन में तेज धूप के साथ कई जगहों पर लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी काफी परेशान करेगी. 22 से 25 अप्रैल के बीच खासकर दिन के समय लू का असर ज्यादा रहेगा. हालांकि 27 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ और गर्म रहने वाला है. 22 से 24 अप्रैल के बीच कई जगहों पर लू चलने की संभावना है और तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच सकता है. दिन में तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी. 25 अप्रैल के बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी और तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही: बाढ़ जैसे हालात, एक की मौत

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा और तापमान 1–2 डिग्री तक बढ़ सकता है. अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. खासकर 23–25 अप्रैल के दौरान उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं लू चल सकती है. वहीं पश्चिमी हिस्सों, खासकर जोधपुर संभाग में 22–23 अप्रैल को 20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >