2 फरवरी तक इन राज्यों में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. कुछ जगहों पर छिटपुट तो कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 1 और 2 फरवरी को उत्तराखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 1 से 3 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में दिखने के आसार हैं. 1 और 2 फरवरी को उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में गरज-चमक व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना

झारखंड–बिहार में बारिश के आसार

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दिन झारखंड के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >