Viral Video: जब बंदरिया ने थामा बेलन और झाड़ू, लोग रह गए हैरान

Viral Video: उत्तर प्रदेश की एक बंदरिया का खाना बनाते हुए एक वीडियो सामने आया है. इसमें उसे एक महिला के साथ मिलकर खाना बनाते देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. आप भी देखिए इस अनोखी बंदरिया के खाना बनाने का यह वायरल वीडियो.

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया खाना बना रही है और बर्तन धो रही है. इसके अलावा, वह घर के सभी काम कर रही है जैसा एक इंसान करता है. वह भी बिना किसी दिक्कत के बेहद आराम से कर ले रही है. बंदरिया का नाम रानी बताया जा रहा है. खागीपुर गांव के एक परिवार ने इस बंदरिया को रेस्क्यू किया था, जिसके बाद वह उनके साथ रहने लगी.

इस दौरान उसने घर वालों को देखकर घर के सभी काम सीख लिए. वह घर के लोगों के साथ मिलकर खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने, बर्तन धोने, यहां तक कि झाड़ू लगाने में भी मदद करती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही रानी ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. लोग कमेंट सेक्शन में रानी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @india.news.24×7 द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पत्नी के बॉयफ्रेंड को देख भड़का पति, तोड़ दिया मंगलसूत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >