यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- बब्बर शेरों पर गर्व

Youth Congress President Arrest : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के कारण यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी तानाशाही और डर का संकेत है. पढ़ें एक्स पर उन्होंने क्या लिखा.

Youth Congress President Arrest : सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है. यह बात राहुल गांधी ने कही है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है. मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कम्प्रोमाइज्ड पीएम’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता किसानों और कपड़ा कारोबार को नुकसान पहुंचाएगा. यह भारत के डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा. गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत… सच और संविधान हमारे साथ हैं.

उदय भानु चिब गिरफ्तार

कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है. चिब की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है.

यह भी पढ़ें : AI समिट प्रदर्शन केस में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर विशेष रूप से नयी दिल्ली में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. तिलक मार्ग पुलिस थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां फिलहाल चिब को हिरासत में रखा गया है. कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और पैरा मिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है.

बुना जा रहा है झूठ का जाल : चिब के वकील ने कहा

चिब के वकील रुपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि झूठ का जाल बुना जा रहा है. हम देखेंगे आगे क्या होता है. वे जो करना चाहते हैं करेंगे, लेकिन क्या कोई सबूत है? कोई ऐसा वीडियो दिखाइए जिसमें किसी ने किसी सरकारी अधिकारी पर हमला किया हो. कोई आपराधिक कृत्य किया हो या नफरत भरा भाषण दिया हो. ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और रायबरेली में गिरफ्तारियां हुई हैं. बाकी लोग कहां हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >