टीचर ने लाठी से पीटा छात्रों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

School Teacher Arrest : महाराष्ट्र के लातूर में एक टीचर ने बाइक को नुकसान पहुंचाने के शक में 32 छात्रों की पिटायी कर दी. मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और टीचर को गिरफ्तार कर लिया.

School Teacher Arrest : महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने एक स्कूल के टीचर को 32 छात्रों की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. टीचर को शक था कि इन छात्रों ने उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया है. अधिकारियों ने बताया कि 21 फरवरी की रात को अहमदपुर के पास 5वीं से लेकर 10वीं क्लास तक के छात्रों के लिए बने प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में हुई इस घटना में कुछ छात्रों को चोटें आयी हैं.

टीचर ने छात्रों को दी धमकी

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी उज्ज्वल प्रकाश सोनी को शक था कि छात्रों ने उसकी बाइक को नुकसान पहुंचाया है. आरोप है कि इस बात को लेकर उसने आपा खो दिया और कई नाबालिग छात्रों की लाठी से पिटायी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर छात्रों को धमकी भी दी थी कि वह जल्द ही स्कूल का प्रिंसिपल बन जाएगा और फिर उनसे निपटेगा.

यह भी पढ़ें : छात्रा से बदसलूकी पर भड़का लोगों का गुस्सा, भीड़ ने हेडमास्टर को जूतों की माला पहनाई

प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

‘क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल’ की प्रिंसिपल जेबा नादर ने बाद में अहमदपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. एक आधिकारिक बयान में नादर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. स्कूल मैनेजमेंट विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >