अंडमान के बीच समंदर में गिरा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बची 7 लोगों की जान

Andaman Helicopter Crash: अंडमान के मायाबंदर में एक बड़ा हादसा हुआ. एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया, पायलट की सूझबूझ से सात लोगों की जान बच गई.

Andaman Helicopter Crash: अंडमान के मायाबंदर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. श्री विजयपुरम से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर टेक्निकल खराबी की वजह से सीधे समुद्र में जा गिरा. गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों को सही सलामत बचा लिया गया है.

सुबह 8:45 पर भरी थी उड़ान 

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर श्री विजयपुरम से टेकऑफ किया था. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उड़ान भरने के करीब 45 मिनट बाद, यानी सुबह 9:30 बजे यह हादसे का शिकार होकर समुद्र में गिर गया.

पायलट की सूझबूझ और ‘इमरजेंसी लैंडिंग’

नागर विमानन (Civil Aviation) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है. जैसे ही पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ, उन्होंने सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर को पानी में उतारने (क्रैश लैंडिंग) का फैसला किया. इसी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

सभी 7 लोग सुरक्षित

अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए बीच समुद्र से क्रू मेंबर्स समेत सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. रेस्क्यू के तुरंत बाद सभी यात्रियों को पास के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है.

जांच के घेरे में हादसा

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. आखिर तकनीकी खराबी क्यों आई और इसके पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: AI समिट प्रदर्शन केस में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: सिर-धड़ ड्रम में भरा, हाथ-पैर फेंके; कसाई बना सगा बेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >