राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में किसान महा चौपाल रैली का आयोजन किया. रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंन आरोप लगया की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोक गया.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में ‘किसान महा चौपाल’ का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ यह अंतरिम व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के खिलाफ है और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर यह समझौता किया. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है.

राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का भी जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा जनरल नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीन के टैंक आगे बढ़ रहे थे तो उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर संपर्क कर जरूरी आदेश मांगे, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी जवाब नहीं मिला.

चीन को रोकने का समय आया तो प्रधानमंत्री गायब हो गए- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि करीब दो घंटे बाद जनरल नरवणे ने फिर रक्षा मंत्री से संपर्क किया और प्रधानमंत्री से बात करने को कहा. राहुल गांधी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, लेकिन प्रधानमंत्री ने सीधे सेना प्रमुख से बात नहीं की और रक्षा मंत्री से कहा कि उन्हें जो उचित लगे, वही करें. राहुल गांधी ने दावा किया कि जनरल नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि उस दिन सरकार और प्रधानमंत्री ने सेना को अकेला छोड़ दिया था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब सेना को आदेश देने और चीन को रोकने का समय था, तब प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे.

राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को चुनौती

भोपाल में किसान महाचौपाल रैली राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पर हमला करते हुए कहा कि यह हमारे किसानों के हितों के खिलाफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर यह समझौता किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की चुनौती देता हूं.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का महा चौपाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस ने महा चौपाल रैली का आयोजन किया है. इस रैली में शामिल होने का कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशभर के किसानों से आग्रह किया. महा चौपाल से पहले कांग्रेस के नेताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया और बताया है कि कैसे यह समझौता उनके हितों के खिलाफ है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर वीडियो जारी कर किसानों और सामान्य जन से इस महा चौपाल में शामिल होने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >