भाई की गई जान तो रुक गई शादी, पुलिस ने उठाई बहन की डोली, देख के आंखों में आएंगे आंसू

Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी दुल्हन का परिवार बनकर वह सारी रस्में और जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं जो एक भाई करता है. बहन की शादी के एक महीने पहले ही भाई की हत्या हो गई थी, जिसके बाद पुलिस वालों ने आपसी सहयोग से लड़की की शादी करवाने का निर्णय किया.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कई पुलिस अधिकारी मिलकर दुल्हन को चुनरी ओढ़ाकर वरमाला के लिए लेकर जा रहे हैं. दो महिला पुलिस अधिकारियों ने हाथों में फूलों की थाली ली हुई है. वहीं कुछ पुरुष अधिकारी चुनरी के किनारे पकड़कर दुल्हन को दूल्हे के पास ले जा रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी सिर पर पगड़ी भी पहने हुए नजर आ रहा है.

बदमाशों से बहन की शादी का सामान बचाते हुए भाई की जान चली गई

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले शिवदीन की बहन की शादी में अब बस एक महीना ही बाकी था, जब कुछ बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, शिव दीन अपनी बहन उदय कुमारी की शादी का सामान लेकर जा रहे थे, तभी अचानक कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और सामान छीनने की कोशिश की. जब शिव दीन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया और शादी टाल दी गई.जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने परिवार की मदद करने का फैसला किया.

पुलिस अधिकारीयों ने ली शादी की जिम्मेदारी

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश और राज्य महिला आयोग के सहयोग से गोंडा पुलिस ने उदय कुमारी की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई. न केवल शादी का आयोजन किया गया, बल्कि पुलिस ने दुल्हन पक्ष की भूमिका भी निभाई. पुलिस अधिकारी जयसवाल और उनकी पत्नी तन्वी ने दुल्हन को 1.51 लाख रुपये नकद, सोने के गहने और घरेलू सामान उपहार में दिए.

यह भी पढ़े: वाह रे प्यार! 95 साल के प्रेमी ने 90 साल की प्रेमिका से की शादी, 70 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों Viral Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >