चिड़िया के बच्चों का शिकार करने जा रहा था सांप, मां ने दबोचा, देखें वीडियो

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक चिड़िया को सांप को दबोचते हुए देखा जा सकता है. चिड़िया की अनुपस्थिति में सांप उसके बच्चे का शिकार करने की कोशिश करता है. इसका पता जैसे ही चिड़िया को लगता है, वह उसके पास आती है और उसका सिर दबोच लेती है. देखिए वीडियो.

Viral Video: आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि अगर बच्चा किसी संकट में हो तो मां को सबसे पहले इसका एहसास हो जाता है. मां पूरी जिंदगी इस कोशिश में लगी रहती है कि उसके बच्चे को किसी भी तरह की तकलीफ न हो. ऐसे में जब कोई उनके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो मां का अलग ही रूप सामने आता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक चिड़िया और उसके बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि चिड़िया के बच्चे घोंसले में अकेले बैठे हुए हैं. तभी एक खतरनाक सांप आ जाता है. वह उनका शिकार करने के लिए तेज रफ्तार से उनकी ओर बढ़ता है. वह चिड़िया के बच्चों पर हमला करने ही वाला होता है कि उनकी मां आ जाती है और सांप के सिर को चोंच से पकड़ लेती है. वह उसे इतनी जोर से दबोचती है कि सांप लाख कोशिश कर ले, लेकिन वह खुद को छुड़ा नहीं पाता है. चिड़िया के बच्चे अपनी मां को देखकर उससे जा कर लिपट जाते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: अजगर की सवारी करती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >