Viral Video: कमजोर दिल वाले सावधान, सांप के चंगुल में फंस गई बकरी, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बकरी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप ने बकरी को दबोच रखा है. वहीं उसका मालिक उसे बचाने के लिए सांप से जंग लड़ रहा है. बकरी बच पाएगी या नहीं, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सांप ने एक बकरी को दबोचकर रखा है. बकरी सांप के चंगुल में इतनी बुरी तरह फंसी है कि वह हिल भी नहीं पा रही है. इस दौरान बकरी का मालिक अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर उसे सांप की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करता वीडियो में दिखाई देता है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप बकरी के शरीर पर लिपटा हुआ है, जिससे बकरी का हिल पाना भी मुश्किल हो गया है. वहीं थोड़ी दूरी पर बकरी का मालिक खड़ा होता है. जैसे ही उसकी नजर दर्द से तड़पती बकरी पर पड़ती है, वह तुरंत उसके पास पहुंचता है. व्यक्ति आकर बकरी से लगभग दो हाथ की दूरी पर खड़ा हो जाता है. वह बकरी को बचाने के लिए एक अनोखा जुगाड़ अपनाता है. वह एक मोटा प्लास्टिक का पाइप लेता है और उसमें सांप को घुसाने की कोशिश करता है. शुरू में 2-3 बार सांप अपना सिर हटा लेता है, लेकिन अंत में किसी तरह बकरी का मालिक सांप को पाइप में डालकर बकरी की जान बचा लेता है.

यह भी पढ़े: Viral Video : सांप होगा अपने घर में, बंदर ने नाग को पकड़कर गले में लपेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >