Viral Video: मादा वनमानुष ने गोद लिया सेर के बच्चे को, वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में मादा वनमानुष को सेर के बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. वह सेर के बच्चों का एक मां की तरह ख्याल रखती है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा वनमानुष 4 सेर के बच्चों का ख्याल रख रही है. वह बिल्कुल एक मां की तरह उनको गोद में उठाकर दुलार कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह चारों सेर के बच्चे अपनी मां से बिछड़कर अनाथ हो गए हैं. तभी से यह मादा वनमानुष उनकी मां की तरह उनका ख्याल रख रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मादा वनमानुष सभी बच्चों के साथ खेल रही है. सभी बच्चे उन पर आकर कूदते हैं, तरह-तरह के करतब करके उन्हें दिखाते हैं. मां उन्हें बस प्यार से देखती रहती है.

वीडियो में चिड़ियाघर में बैठी इस मादा वनमानुष को बोतल से सेर के बच्चों को दूध पिलाते हुए भी देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए मादा लंगूर की सराहना की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: प्लास्टिक की बोतलों से बनाकर नाव, नदी में करने चले बोटिंग, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >