Viral Video: कमर मटकाते हुए लड़का करने लगा पलस्तर, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में एक लड़का ऐसे नाच रहा है, मानो वह घर को प्लास्टर कर रहा हो. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसाया है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत सारे लड़के मिलकर डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं. सभी पूरे जोश में कमर मटकाते हुए थिरक रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा जो चीज लोगों का ध्यान खींचती है, वह है पलस्तर करने वाले टूल को लेकर डांस कर रहा लड़का. वह पलस्तर करने वाले टूल को लेकर ऐसे नाचता है, मानो वह किसी घर को पलस्तर कर रहा हो. उसे देख��र उसका एक दोस्त उसके पास आता है और उसी की तरह नाचने लगता है.

लड़के का यह अनोखा डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. एक यूजर ने प्रतिक्रिया करते हुए लिखा, “भाई पहले तो डिसाइड कर ले, नाचने आया है या पलस्तर करने.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई मल्टी टैलेंटेड है, एक डांस करते-करते पलस्तर करेगा.” इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video:  बंदर को मारने जा रहा था चीता, बीच में ढाल बनकर खड़ा हो गया हाथी, भावुक कर देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >