Viral Video : गुब्बारा बेच रहे बच्चे ने कर दिया ऐसा काम, लोग कहने लगे– कमाल का बच्चा है

Viral Video : गुब्बारे बेचते बच्चे को जब शख्स ने पैसे देने चाहे, तो उसने पैसे लेने के बजाय और गुब्बारे दे दिए. उसका स्वाभिमान देख सबका दिल जीत लिया. आप भी देखें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में ऐसा जो तेजी से सोशल मीडिया पर होने लगा वायरल.

Viral Video : स्वतंत्रता दिवस या यूं आम दिनों में भी आपको सड़क पर गुब्बारे बेचते बच्चे नजर आ जाएंगे. ऐसे एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. वीडियो में एक बच्चा सड़क पर गुब्बारे बेचते हुए दिखाई दे रहा है. तभी एक कार में बैठा शख्स उससे बात करने लगता है. देखें क्या है वीडियो में और क्यों हो रहा है ये वायरल.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि गुब्बारे खरीदने वाला व्यक्ति पहले पैसे न होने का नाटक करता है, लेकिन बाद में Reel बनाने या नेकदिली में उसे कुछ पैसे देने लगता है. लड़का फ्री में पैसे लेने से मना कर देता है. इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है और यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. छोटा बच्चा कार की खिड़की पर आकर कहता है, “बैलून ले लो 10 का…” कार वाला मजाक में कहता है, “पैसे नहीं हैं, फ्री में दे दो..” बच्चा नाराज नहीं होता, बल्कि एक गुब्बारा दे देता है. जब वह पूछता है, “पक्का ले लूं?”, तो बच्चा मुस्कुराकर कहता है, “हां, पक्का ले लो, चावल खिलाया है, तो ले लो.” इतना सुनकर आदमी 30 रुपये चेंज देकर कहता है, “मेरे पास इतना ही है, पेटीएम तू लेगा नहीं.” बच्चा पैसे लेने के बजाय उसे 2 और गुब्बारे देता है और हाथ हिलाकर “बाय” कहकर चला जाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: बाइक पर मगरमच्छ की सवारी, वायरल वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >